प्रधानमंत्री के खिलाफ माओवादियों का नया अभियान

काठमांडू, 1 जून (आईएएनएस)। नेपाल की विपक्षी माओवादी पार्टी ने प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल को हटाने के लिए नए सिरे से अभियान शुरू किया है। उसका कहना है कि बुधवार तक पद न त्यागने की स्थिति में शांति समझौता खटाई में पड़ सकता है।

विपक्षी माओवादी पार्टी ने घोषणा की है कि वह सत्तारूढ़ पार्टियों के साथ किसी तरह की बातचीत में उस वक्त तक शामिल नहीं होगी जब तक प्रधानमंत्री अपने पद से त्यागपत्र नहीं दे देते। प्रधानमंत्री को दबाव में लाने के लिए पूर्व छापामारों ने मंगलवार को अन्य पार्टियों से विचार विमर्श किया।

यह बातचीत मुख्यरूप से नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत माले) और उसके मुख्य सहयोगी नेपाली कांग्रेस पर केंद्रित रही, जो माओवादियों द्वारा प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग का विरोध कर रही हैं।

बातचीत के अंत में माओवादी उप प्रमुख और अधिवक्ता नारायण काजी श्रेष्ठ प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को अपनी पार्टी से प्रतिबद्धता जताई थी। उस समय देश की सरकार संवैधानिक संकट का सामना कर रही थी लेकिन माओवादियों ने मतदान कर संकट को एक साल तक के लिए टाल दिया।

प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वैच्छा से पांच दिनों के भीतर इस्तीफा देने की बात कही थी। लेकिन अब प्रधानमंत्री द्वारा अपने त्यागपत्र के लिए शर्ते रखी जा रही हैं जिससे संकट उत्पन्न हो गया है। यह माओवदियों के साथ धोखा है।

कई वरिष्ठ माओवादियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रधानमंत्री बुधवार रात तक अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो माओवादी और मजबूत तरीके से विरोध करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+