पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय डर के साए में
समाचार पत्र डेली टाइम्स के अनुसार 'पाकिस्तान अल्पसंख्यक समुदाय' (पीएमसी) के अध्यक्ष सरदार भीषन सिंह ने बताया कि इस घटना से उजागर हो गया है कि सरकार अल्पसंख्यकों को पूरी सुरक्षा नहीं मुहैया करा रही है।
सिंह ने कहा, "पाकिस्तान के दुश्मन सुरक्षा चूक का फायदा उठा रहे हैं और बिना डर के अल्पसंख्यकों पर हमले कर रहे हैं। सरकार को सभी नागरिकों के साथ एक समान व्यवहार करना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं और लाहौर में स्थित विभिन्न मंदिरों व गिरजाघरों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग करते हैं।
गौरतलब है कि तालिबान आतंकियों ने गत शुक्रवार को अहमदिया समुदाय की दो मस्जिदों पर ग्रेनेड दागे और अंधाधुंध गोलीबारी की और नमाजियों को बंधक बनाए रखा। सुरक्षा बलों के भारी गोलीबारी के बाद आतंकवादियों से निपटा जा सका।
पाकिस्तान हिंदू कल्याण परिषद के अध्यक्ष मनोहर चंद ने कहा गत शुक्रवार के हमले के बाद पाकिस्तान का कोई अल्पसंख्यक सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।
उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों के चारों ओर पुलिस चौकियां बनाई जानी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications