एजीसी का अधिग्रहण करेगा एस्सार समूह

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। एस्सार समूह 206.19 करोड़ रुपये (4.45 करोड़ डॉलर) की कीमत से एजीसी नेटवर्क्‍स में एवाया समूह की 59.13 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा।

एस्सार समूह ने रविवार को जारी किए एक बयान में कहा, "एस्सार समूह, बीएसई/एनएसई में सूचीबद्ध एजीसी नेटवर्क्‍स की 59.13 प्रतिशत हिस्सेदारी एवाया समूह से 206.19 करोड़ रुपये (245 रुपये प्रति शेयर) की कीमत में अधिग्रहित करेगा। यह अधिग्रहण भारतीय बाजार नियामकों की अनुमति और ओपन ऑफर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रभावी होगा।"

एस्सार समूह की कंपनी एस्सार सर्विसेज होल्डिंग्स लिमिटेड (ईएसएचएल) के निवेश से एजिस को साल्यूशन इंटीग्रेटर्स क्षेत्र में प्रमुख कंपनी बनाने में मदद मिलेगी।

एजिस के कार्यकारी निदेशक और वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपरूप सेनगुप्ता ने कहा, "एस्सार कम समय में साल्यूशन इंटीग्रेशन के क्षेत्र में एक बड़ी कंपनी बन गई है, एजीसी के नेटवर्क से अब इसे काफी मदद मिलेगी। हमारे पास इस व्यवसाय को बढ़ाने का विस्तृत नजरिया है और हमारा लक्ष्य उपभोक्ता खर्च के एक बड़े हिस्से को आकर्षित करने का है।"

एस्सार कैपिटल फाइनेंस (ईसीएफ) और ईएसएचएल अब ओपन ऑफर के जरिए अतिरिक्त 20 फीसदी हिस्सेदारी की खरीददारी करेंगी। ईसीएफ सोमवार को इसकी सार्वजनिक घोषणा करेगी। कंपनी के बयान के मुताबिक ओपन ऑफर कुल 78 करोड़ रुपये का होगा।

अवाया ग्लोबल कनेक्ट लिमिटेड के पूर्व नाम वाली एजीसी के भारत और ऑस्ट्रेलिया में करीब 500 कर्मचारी हैं।

एस्सार के बयान में कहा गया कि फिलहाल एजीसी के वर्तमान प्रबंधन में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

एवाया ने अपने एक बयान में कहा है कि एजीसी नेटवर्क्‍स की अपनी हिस्सेदारी की बिक्री के बाद वह भारत में अपने वैश्विक चैनल प्रोग्राम 'अवाया कनेक्ट' के जरिए चैनल कवरेज मॉडल के विकास पर जोर देगी।

अधिग्रहण और ओपन ऑफर लाने में एडिलवाइस कैपिटल एस्सार के लिए सलाहकार के तौर पर काम कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+