शंघाई में टैगोर की प्रतिमा का अनावरण

कविता बाजेली-दत्त

शंघाई, 30 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने रविवार को नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का शंघाई के एक व्यस्त मार्ग पर अनावरण किया। यह प्रतिमा 86 वर्ष पहले टैगोर की शंघाई यात्रा की स्मृति में स्थापित की गई है।

शहर के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में माओमिंग रोड पर एक सादे समारोह में पाटील ने प्रतिमा का अनावरण किया गया।

चीन ने घोषणा की है कि वह टैगोर की स्मृति में कोलकाता में एक दीर्घा विकसित करेगा। टैगोर ने 1924 में चीन का दौरा किया था। इस दीर्घा के बारे में पाटील व चीनी राष्ट्रति हू जिंताओ के बीच मुलाकात के दौरान चर्चा हुई थी।

टैगोर की प्रतिमा का अनावरण और चीन द्वारा गैलरी की स्थापना का प्रस्ताव ऐसे समय में आया है, जब भारत सरकार ने टैगोर की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले समारोहों की शुरुआत की है।

टैगोर को 1923 में बीजिंग लेक्च र एसोसिएशन द्वारा एक वार्ता माला के लिए आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत विदेशी विद्वानों को बुलाया जाता है और चीनी बुद्धिजीवियों के साथ उनके बीच बातचीत आयोजित की जाती है।

ज्ञात हो कि राष्ट्रपति पाटील इन दिनों छह दिवसीय चीन दौरे पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+