अब 6 जून के बाद दिल्ली से हटेंगे तांगे
एमसीडी के आयुक्त के. एस. मेहरा ने कहा, "ज्यादातर तांगों के लाइसेंस की वैधता सोमवार को खत्म हो रही है हालांकि हमने इन्हें थोड़ा वक्त और दिया है। तांगे अब छह जून तक चल सकेंगे।"
मेहरा ने आईएएनएस से कहा, "पहले कदम के रूप में तांगों को हटाने के बाद हमने आसफ अली रोड स्थित अस्तबल को बंद करने का निर्णय लिया है। इस अस्तबल को हटाने के बाद अन्य इलाकों के अस्तबलों को हटाया जाएगा।"
शहर में 132 से ज्यादा लाइसेंसधारी तांगे अभी चल रहे हैं। चांदनी चौक, सदर बाजार, यमुना के किनारे वाले इलाकों, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के क्षेत्रों, सीताराम बाजार और दिल्ली गेट जैसे पुरानी दिल्ली के इलाकों में ज्यादातर तांगे चलते हैं।
एमसीडी कमिश्नर ने कहा, "एमसीडी तांगेवालों को तहबाजारी (विक्रेता लाइसेंस) जारी कर रही है। इस व्यवस्था से हम उन्हें विक्रेता के रूप में रोजगार विकल्प मुहैया कराएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications