जया बच्चन ने सपा का टिकट ठुकराया
नई दिल्ली। फिल्मों से राजनीति में आयीं जया बच्चन ने राज्य सभा सदस्यता के लिए नामित किए जाने के प्रसताव को ठुकरा दिया है। उन्हें समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दो दिन पहले अपनी पार्टी से राज्य सभा के टिकट की पेशकश की थी। इस खबर की अधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है, लेकिन ऐसी खबरें आ रही हैं कि जया बच्चन ने यह फैसला पारिवारिक कारणों के चलते किया है।
इस्तांबुल में छुट्टियां मनाने गईं जया बच्चन ने वहां से एक संदेश भेज कर टिकट लेने से इंकार किया है। इस इंकार के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहन सिंह का राज्य सभा में दोबारा जाने का रास्ता साफ हो गया है।
पढ़ें- अमर सिंह को उनके अपनो ने ही लूटा!
मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह यादव ने बुधवार को जया बच्चन को पार्टी से राज्य सभा का टिकट देने की घोषणा की थी। उस समय यह माना जा रहा था कि सपा का यह स्टंट बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से करीबियां बढ़ाने के लिए है, लेकिन अब सपा के वो अंगूर भी खट्टे होते दिख रहे हैं।
खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन के बेहत करीब रहे सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह के पार्टी से बाहर जाने के बाद से जया बच्चन भी पार्टी से बहुत ज्यादा खुश नहीं दिख रही थीं। अमर सिंह के पार्टी से निकलते वक्त तक जया बच्चन उनका समर्थन करती रही थीं। हालांकि अब उनके द्वारा सपा का टिकट ठुकराना एक बार फिर अमिताभ बच्चन के 'अमर प्रेम' की ओर इशारा कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications