अमर सिंह को उनके अपनो ने ही लूटा!

क्लिक करें सिनेमा की खबरें
अमर सिंह ने खुद अपने ब्लॉग पर इस बात का उल्लेख किया है कि ,'मुझे पता है राज्यसभा के प्रत्याशी के रूप में सपा मेरी भाभी जया बच्चन को जरूर टिकट देगी क्योंकि उन्होने अपनी पार्टी के लिए अपने लक्ष्मन समान देवर अमर सिंह को जो छोड़ दिया।' खैर मैं उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूं।'लेकिन जया जी ने मेरा साथ नहीं दिया इसके लिए मैं आहत जरूर हूं।
जग जाहिर है कि अमर सिंह और बच्चन परिवार के रिश्ते कितने करीबी हैं। ये अमर सिंह ही थे जिन्होंने जया बच्चन को सपा के माध्यम से राजनीति के घर में प्रवेश कराया। अमर सिंह के ही कारण अमिताभ बच्चन को सपा ने यूपी का ब्रांड ऐम्बेस्डर बनाया था। अमर सिंह के ही कारण यूपी का सर्वोच्च सम्मान 'यश भारती' से बच्चन परिवार को नवाजा गया। और ये अमर सिंह ही थे जिनके कारण बीग बी ने अपनी प्रिय बहू ऐश्वर्या के जन्मदिन पर उसको बाराबंकी जिले में उसके नाम पर स्कूल का तोहफा दिया था।
तो फिर आज वो ही बच्चन परिवार अमर सिंह के साथ ऐसी बेवफाई कैसे कर सकता है? आखिर अमर सिंह से ऐसी क्या भूल हो गई जो जया बच्चन ने उनकी सुध नहीं ली। तो क्या ये मान लिया जाये एक फिल्मी तारिका को भी औरों की तरह ही राजनैतिक चका-चौंध से प्रेम हो गया है और चूंकि प्रेम तो अंधा होता है, इसलिए जया को भी कु्र्सी के सिवा कुछ दिखायी नहीं दे रहा है।
क्लिक करें : सेहत की खबरें
अपने को गुर्दा विहीन कहने वाले अमरसिंह ने कहा है कि सपा ने मुझे इस्तेमाल कर के छोड़ दिया है जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा लेकिन मैं उनसे शिकायत क्या करूं जो मेरे अपने होने का दावा करते थे लेकिन आज बेगानों से भी ज्यादा पराये हो गए हैं। जाहिर है उनका इशारा जयाबच्चन की ओर हैं, अमर सिंह की हालत आज ठीक एक गीले कंबल की तरह है जो कहने को तो कंबल हैं लेकिन न तो वो ओढ़ा जाता है और न ही बिछाया। उनके हाल-ए-दिल को उनकी ही जुबानी पेश कर रही हूं जो उन्होंने खुद अपने ब्लॉग पर जया बच्चन के लिए लिखा है ।
“मुझे दर्दे दिल का पता ना था, मुझे आप किस लिए मिल गए,
मै अकेला ही मजे में था, मुझे आप किसलिए मिल गए,
सभी अपने-अपने सफ़र में गुम, कही दूर तुम कही दूर हम."
और अंत में भाभी जया बच्चन जी को उनकी सफल राजनीति की बधाई अग्रिम रूप से देता हूँ।












Click it and Unblock the Notifications