10 हजार के अंदर टच स्क्रीन मोबाइल

यदि आप कम बजट में बेहतरीन व आकर्षक मोबाइल फोन चाहते हैं, या फिर टच स्क्रीन वाला मोबाइल ही लेना चाहते हैं, तो हम उसका हल बताएंगे। इस समय बाजार में कम बजट वाले टच स्क्रीन मोबाइल फोन की भरमार है। पिछले साल तक इन्हीं मोबाइल फोन की कीमत काफी अधिक हुआ करती थी, लेकिन आज ये आपकी जेब के अनुकूल हैं।
कुछ चुनिंदा मोबाइल फोन हो आपकी जरूरत को पूरा करेंगे-
नोकिया-5230 एक्सप्रेस म्यूजिक
टच स्क्रीन : 360x640 पिक्सल, अधिकतम मेमोरी: 16 जीबी, कैमरा- 2 मेगापिक्सल, 3जी की सुविधा, एफएम रेडियो, टॉक टाइम: 422 मिनट।
मूल्य: 7500-8500 रुपए
सैमसंग एस5233 स्टार
टच स्क्रीन 240x400 पिक्सेल, अधिकतम मेमोरी: 8 जीबी, कैमरा- 3.2 मेगापिक्सेल, 3 जी सुविधा से युक्त, एफएम रेडियो नहीं है, टॉकटाइम 600 मिनट।
अनुमानित मूल्य: 7000-8000
एलजी-जीडी 510 (कुकी पेप)
टच स्क्रीन - 240x400 पिक्सेल, अधिकतम मेमोरी- 16 जीबी, कैमरा- 3.15, 3जी की सुविधा से युक्त, एफएम रेडियो भी है, टॉक टाइम- 422 मिनट।
अनुमानित मूल्य: 6000-7000
स्पाइस एस7000
टच स्क्रीन- 240x400 पिक्सेल, अधिकतम मेमोरी: 8 जीबी, कैमरा- 3.2 मेगापिक्सेल, 3जी की सुविधा से युक्त, लेकिन एफएम रेडियो नहीं, टॉकटाइम टोक टाइम- 230 मिनट।
अनुमानित मूल्य: 7500-8000
वीडियोकॉन-वी1750
टच स्क्रीन- 240x400 पिक्सेल, अधिकतम मेमोरी: 8 जीबी, कैमरा- 3.2 मेगापिक्सेल, 3जी की सुविधा नहीं, लेकिन एफएम रेडियो है।
अनुमानित मूल्य: 7200-8500
हम आपको बता दें कि मोबाइल फोन के दाम मार्केट के हिसाब से घटते बढ़ते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications