पुलिस के खौफ से 2 बहनों ने जहर खाया, 1 की मौत

Madhya Pradesh
छतरपुर। मध्‍य प्रदेश में पुलिसकर्मियों के खौफ की वजह से छतरपुर जिले की दो बहनों ने बुधवार को जहर खा लिया, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरी मौत से लड़ रही है।

यह वारदात जिले की विश्‍वनाथ कालोनी की है, जहां से पिछले दिनों खबर आयी थी कि कन्‍हैया लाल और अरविंद पटेल नाम के दो पुलिसकर्मियों ने एक युवती को उसके ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया था। ब्‍वॉयफ्रेंड को धमका कर भगा दिया और उसके बाद दोनों ने कथित तौर पर युवती का अश्‍लील वीडियो बनाया। यही नहीं दोनों ने युवती को ब्‍लैकमेल करने की कोशिश भी की। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी, जिसके आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

पढ़ें- महंगाई ने छीना सलाद

यह मामला अभी खत्‍म नहीं हुआ था। जिले के दो अन्‍य पुलिसकर्मियों ने बुधवार को पीडि़त युवती के घर पहुंच कर उसे धमकी दी। इस धमकी के बाद युवती व उसकी छोटी बहन घबरा गईं। दोनों ने पड़ोसी को अपनी दास्‍तान सुनाई और फिर घर जाकर दोनों ने जहर खा लिया। उन्‍हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है।

छतरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। अब दोषियों पर कार्रवाई हो या नहीं, लेकिन इस वारदात ने मध्‍य प्रदेश पुलिस की छवि को एक बार फिर धूमिल कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+