महंगाई ने छीना सलाद
बेंगलुरू। कुछ साल पहले जब आप सब्जी खरीदने बाजार जाते होंगे, तो विक्रेता आपको धनिया, मिर्चा और एक-दो टमाटर मुफ्त में दे देता होगा। क्या आज ऐसा है। इसका उत्तर साफ है- नहीं! धनिया, मिर्चा तो दूर की बात मूली, गाजर और टमाटर भी अब थाली भी हब थाली में नहीं दिखता। क्या घर, क्या होटल, हर जगह भोजन की थाली से सलाद गायब हो गया है। यह हाल किसी एक राज्य का नहीं, बल्कि लगभग सभी राज्यों का है।
सबसे पहले हम बेंगलुरू की बात करें, तो यहां के लोग आजकल सलाद तो दूर व्यंजनों में हरा धनिया तो डालना ही भूल गए हैं। बेंगलुरू के अधिकांश बाजारों में हरा धनिया मिल ही नहीं रहा है। एक-दो दुकानों में अगर मिल भी रहा है तो एक गड्डी हरा धनिया की कीमत 25 रुपए से 40 रुपए तक है। यदि आप किसी मॉल में सब्जी खरीदेंगे तो वहां आपको 50 रुपए तक की गड्डी मिलेगी। गर्मियों में सबसे ज्यादा बिकने वाले पुदीने का भी यही हाल है। इसकी कीमत 10 से 20 रुपए तक है।
क्लिक करें- क्या ठाकुरों में सिर्फ लड़के ही पैदा हों!
सलाद में दूसरे नंबर पर आता है टमाटर। इसके दाम पिछले महीने तक 6 रुपए प्रति किलो थे, जबकि आज 20 से 30 रुपए प्रति किलो हो गया है। मूली 20 रुपए किलो और गाजर 35 रुपए किलो। चल रहा है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में टमाटर के दाम 25 रुपए प्रति किलो है, जबकि मुंबई में दाम आसमान पर हैं। मुंबई में टमाटर की कीमत 65 रुपए प्रति किलो चल रही है। यही हाल कोलकाता, चंडीगढ़ और चेन्नई का है। चेन्नई में भी धनिया की जबरदस्त किल्लत है। यहां टमाटर के दाम 30 से 40 रुपए प्रति किलो चल रहा है।
बढ़ते दामों पर जब हमने बेंगलुरू के सब्जी विक्रेता जीएस रेड्डी से बात की तो उसका सीधा जवाब था कि सलाद में पड़ने वाली सब्जियों की पैदावार इस साल काफी कम हुई। रेड्डी ने कहा कि मार्केट में इस समय सिर्फ आलू, प्याज ही सबसे ज्यादा आ रहा है। मूली, गाजर, टमाटर, हरा धनिया की मार्केट में भारी कमी है। रेड्डी के मुताबिक फिलहाल अगले दो महीने तक धामों में कमी नहीं होगी। बारिश के मौसम में तो इन चीजों के दाम और ऊपर ही चढ़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications