क्या ठाकुरों में सिर्फ लड़के ही पैदा हों!

असल में सीरियल में हर व्यक्ति यही चाहत दिखा रहा है कि घर में लल्ला ही आए, लल्ली नहीं। पोता वो भी जो ठाकुर के खानदान का नाम रौशन करे। सीरियल में तब तो हद ही खत्म हो गई जब बहू को राई की पोटली दी गई, और कहा गया कि इसे तकिए के नीचे रखकर सो जाओ। अगर दाने बढ़ गए, तो लड़का, घट गए तो लड़की। कुछ भी कहें, यह एक ढकोंसला है, यह हम सब जानते हैं, लेकिन ऐसी चीजें दिखाना टीआरपी बटोरने का महज तरीका ही है। सीरियल में हर बार बहू पर दबाव बनाया जाता है कि लड़का ही होना चाहिए।
पढ़ें- क्या हम मर चुके हैं
यह मुद्दा देखने में भले ही हलका हो, लेकिन महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अध्ययन कर रहे विशेषज्ञ इसे हलका नहीं समझते। लखनऊ विश्वविद्यालय के विमेंस स्टडीज संस्थान के लेक्चरर डा. अमित कुमार पांडेय ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "टीवी सीरियलों में इस प्रकार की चीजें दिखाना समाज को वापस उसी नरक में ढकेलने जैसा है, जहां से हम निकल कर आए हैं। वर्षों पहले सिर्फ लड़के की चाहत रखने वाले जो ठाकुर नए जमाने के साथ ढल चुके हैं, उनके अंदर वापस पुरानी मानसिकता भरने जैसा कदम है।"
डा. पांडेय के मुताबिक के भेद-भाव दिखाकर टीवी सीरियल उन सभी अभियानों को ठंडा कर रहे हैं, जो कन्या भ्रूण हत्या, महिला उत्पीड़न, आदि के खिलाफ चलाए जा रहे हैं। कुल मिलाकर ऐसे धारावाहिकों को दिखाने से पहले उनकी एक-एक कड़ी सेंसरशिप से गुजरे तभी इसका हल मिल सकता है।एक बात यह भी कि क्षत्रिय समाज को भी ऐसे प्रचार के खिलाफ आगे आना चाहिए, क्योंकि ठाकुर परिवार के रहन-सहन के नाम पर कुछ भी दिखाना सामाजिक दृष्टि से ठीक नहीं है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications