एयर इंडिया की हड़ताल ख़त्म

एयर इंडिया की हड़ताल ख़त्म

दिल्ली हाईकोर्ट ने एयर इंडिया कर्मचारियों की हड़ताल को ग़ैरक़ानूनी बताते हुए उनसे हड़ताल ख़त्म करने को कहा है.

इसके बाद एयर इंडिया कर्मचारी यूनियन ने काम पर लौटने की घोषणा की है.

एयर कॉर्प्स एम्पाइज़ यूनियन के विवेक राव ने कहा है कि वे सभी कर्मचारियों से तुरंत काम पर लौटने को कह रहे हैं.

इससे पहले केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने एयर इंडिया के कर्मचारियों की हड़ताल की निंदा करते हुए कहा है यह ग़ैरक़ानूनी बताया था.

उन्होंने एयर इंडिया प्रबंधन इस हड़ताल के ख़िलाफ़ कड़े क़दम उठाने की छूट भी दे दी थी.

हालांकि इस बीच एयर इंडिया प्रबंधन हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से बातचीत कर रहा था लेकिन बुधवार को शाम तक इसका कोई नतीजा निकला था.

ख़बरों के मुताबिक इस हड़ताल की वजह से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उडा़नें मिलाकर क़रीब 76 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं जिसमें दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और बंगलौर की उड़ानें शामिल हैं.

हड़ताल की वजह से कई हवाई अड्डों पर यात्री फँसे रहे और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा.

सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया के कई कर्मचारी मंगलवार को अचानक राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर चले गए थे.

कर्मचारियों की हड़ताल के ख़िलाफ़ नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ़ इंडिया (नासिल) ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था.

नासिल की याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने कर्मचारियों की हड़ताल को ग़ैरक़ानूनी बताते हुए हड़ताल ख़त्म करने के आदेश दिए थे.

इस फ़ैसले के बाद एयर इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक अरविंद जाधव ने पत्रकारों को बताया कि हाईकोर्ट ने कर्मचारी यूनियन से कहा है कि वे अपनी हड़ताल तुरंत ख़त्म करें और वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 मई से भी हड़ताल पर न जाएँ.

अरविंद जाधव ने बताया, "अदालत ने कहा है कि कर्मचारी विमानतल पर और एयर इंडिया मुख्यालय सहित कहीं भी किसी भी काम में बाधा न डालें और वहाँ आने वाले लोगों को न रोकें."

इस आदेश के बाद कर्मचारी यूनियन ने ह़डताल समाप्त करने की घोषणा की है.

एयर कॉर्प्स एम्प्लॉइज़ यूनियन के विवेक राव ने एक टेलीविज़न चैनल से हुई बातचीत में कहा कि वे अपने केंद्रीय कार्यालय के आदेश पर हड़ताल समाप्त कर रहे हैं.

उन्होंने माना कि हाईकोर्ट के फ़ैसले के बाद यह निर्णय लिया गया है लेकिन उन्होंने कहा कि यदि यूनियन चाहती तो हड़ताल जारी रखने का फ़ैसला ले सकती थी क्योंकि कर्मचारियों के ह़डताल का मामला न्यायपालिका तय नहीं कर सकती.

इससे पहले दोपहर को प्रफुल्ल पटेल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी और मंत्रिमंडल के सहयोगियों को हड़ताल के बारे में जानकारी दी थी.

इसके बाद उन्होंने एयर इंडिया प्रबंधन को हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के ख़िलाफ़ सख़्त क़दम उठाने की छूट दे दी थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+