फेसबुक ने गोपनीयता संबंधी खामियां स्वीकारी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकेरबर्ग (26 वर्ष) ने उपयोगकर्ताओं में निजी जानकारी में गड़बड़ी को लेकर बढ़ती नाराजगी के बाद सोमवार को समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित एक कॉलम में फेसबुक की कमजोरी को स्वीकार किया।
जुकेरबर्ग ने लिखा, "हाल में हमने जो सबसे बड़ा संदेश सुना वह यह है कि लोग अपनी सूचनाओं पर आसान नियंत्रण चाहते हैं। आप में से कई लोग सोचते हैं कि हमारे नियंत्रण अधिक जटिल हैं।"
जुकेरबर्ग ने कहा कि कंपनी कुछ सप्ताह के भीतर ही कंपनी एक साधारण प्राइवेसी सेटिंग पेश करेगी, इसके साथ ही तीसरे पक्ष को सभी सेवाएं बाधित होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications