मैंगलोर में देश का 11वां बड़ा विमान हादसा

अब तक हुए बड़े विमान हादसों की सूची :
7 जुलाई, 1962 : सिडनी से आ रहा विमान मुंबई के उत्तर पूर्व में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में कम से कम 94 लोगों की मौत हुई थी।
1 जनवरी, 1978 : दुबई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान के बांद्रा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 213 लोगों की मौत हो गई थी।
21 जून, 1982 : कुआलालंपुर से चेन्नई आ रहे एयर इंडिया के विमान के मुंबई के सहार अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दु़र्घटनाग्रस्त हो जाने से 99 लोगों की मौत हो गई थी।
23 जून, 1985: मॉन्ट्रियल से लंदन और दिल्ली के रास्ते मुंबई आ रहा एयर इंडिया का विमान आयरिश हवाई क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 329 लोगों मौत हुई थी।
19 अक्टूबर, 1988: इंडियन एयरलाइंस का मुंबई से आ रहा विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 130 लोगों की मौत हुई थी।
14 फरवरी, 1990 : इंडियन एयरलाइंस का मुंबई से उड़ान भरने वाला विमान बेंगलुरू हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 92 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 54 को बचा लिया गया था।
16 अगस्त, 1991: कोलकाता से उड़ान भरने वाला इंडियन एयरलाइंस का विमान इम्फाल से 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में एक पहाड़ी से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 69 लोगों की मौत हो गई थी।
26 अप्रैल, 1993 : दिल्ली से जयपुर और उदयपुर के रास्ते मुंबई जा रहा इंडियन एयरलाइंस का विमान औरंगाबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 63 लोगों की मौत हो गई थी जबकि पांच को बचा लिया गया था।
12 नवंबर, 1996 : सऊदी अरब एयलाइंस और कजाकिस्तान एयरलाइंस के विमान दिल्ली के पास दादरी में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इस हादसे में 349 लोगों की मौत हो गई थी।
17 जुलाई 2000: एलायंस एयर का विमान पटना हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था । हादसे में 60 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications