बांग्लादेश का रूस के साथ परमाणु करार
समाचार पत्र 'द न्यू एज' के मुताबिक समझौता शुक्रवार को रूस की राजधानी मास्को में हुआ। यह समझौता ढाका में वर्ष 1961 में पहली बार परमाणु बिजलीघर की स्थापना के प्रयास की परिणति है। उन दिनों बांग्लादेश पूर्वी पाकिस्तान था।
संयंत्र की स्थापना उत्तरी क्षेत्र के पाबना जिले के रूपपुर में की जाएगी। इस पर 1.5 अरब डॉलर खर्च होने की उम्मीद है।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रारूप समझौते पर रूस के परमाणु ऊर्जा निगम के महानिदेशक सेर्गई किरिएंको ने हस्ताक्षर किये।
यह समझौता बांग्लादेश की विदेश मंत्री दीपू मोनी की उपस्थिति में हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications