मैंगलोर विमान हादसा : केरल के मुख्यमंत्री मैंगलोर रवाना
ऐसी रिपोर्ट आई थी कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में कई मलयाली सवार थे। अच्युतानंदन ने साथ केरल के गृह मंत्री कोदियारी बालकृष्णन, स्वास्थ्य मंत्री पी.के.श्रीमथी, कासरगोड के सांसद पी.करुणाकरन भी मैंगलोर रवाना हो गए।
करुणारकरन ने आईएएनएस से कहा कि विमान में सवार कई मलयाली उत्तरी केरल के कासरगोड और कन्नूर जिले के थे। उन्होंने कहा कि केरल सरकार ने पीड़ितों को हरसंभव सहायता मुहैया कराने की पेशकश की है।
लोकसभा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उप नेता करुणाकरन ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है।
मैंगलोर विमान हादसे में 150 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। दुबई से मैंगलोर आ रहा यह विमान शनिवार सुबह 6.30 बजे उतरते वक्त रनवे से आगे निकल गया और एक गड्ढे में जा गिरा, जिससे उसमें आग लग गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications