दिल्ली, यूपी में भीषण गर्मी, आंध्र में मूसलाधार बारिश की आशंका
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और देश के अन्य इलाकों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश का सबसे गर्म स्थान इडर (गुजरात) रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
आईएमडी के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
पढ़ें- देश-दुनिया की ताज़ा खबरें | लाइफस्टाइल के लेख
उत्तर और पूर्वोत्तर की दिशा में कम दवाब का क्षेत्र बन रहा है। हिमालय क्षेत्रों को अगले तीन से चार दिनों में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। दूसरी ओर दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य इलाकों की ओर बढ़ रहा है।
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में कमी के बावजूद उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान पटना का अधिकतम तापामन 38़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आद्र्रता 67 प्रतिशत रही। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
क्लिक करें: मैंगलोर विमान हादसे से जुड़ी खबरें
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि वातावरण में आद्र्रता के बढ़ने के कारण उमस बढ़ी है। चंद्रा ने कहा कि सामान्य तौर पर अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहेगा। उन्होंने कहा कि पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान चार महानगरों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस, मुंबई का 34.4 और 29.0, कोलकाता का 32.0 और 29.4 डिग्री सेल्सियस एवं चेन्नई का अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications