भाजपा ने कनाडाई उच्चायोग की टिप्पणी की निंदा की
भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा, "कनाडाई अधिकारियों द्वारा की गई इस टिप्पणी की हम निंदा करते हैं। अपने देश के किसी सैनिक के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी यह देश स्वीकार नहीं करेगा।"
रूडी ने कहा कि यह एक तरह की बेइज्जती करना है और इस पर उन्होंने सरकार से जवाब देने की मांग की।
रूडी ने कहा, "हम इस मुद्दे पर सराकर से एक जवाब चाहते हैं। हमारे पुलिस बल और सभी सुरक्षा अधिकारी देश के सामने खड़े विभिन्न खतरों से लड़ रहे हैं और इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications