चीन में नाश्ते के बाद 42 छात्र बीमार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी प्रवक्ता वैंग रननियन के हवाले से बताया कि शानक्सी प्रांत के चांग आन जिले के एक स्कूल में दूध और अंडे का नाश्ता करने के बाद बच्चों ने पेट में दर्द, जी मिचलाने की शिकायत की। घटना के बाद तत्काल सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां गत अप्रैल के बाद पांचवी बार स्कूल में विषाक्त भोजन परोसे जाने का मामला सामने आया है। पांच में से दो मामले शानक्सी प्रांत के मियंक्षियों और क्षुन्यांग के हैं। पांचों घटनाओं में 250 से अधिक छात्र बीमार पड़े।
इस बीच जांचकर्ताओं ने कहा है कि पहले दो मामलों की दूध की दोषपूर्ण पैकेजिंग रही।
गौरतलब है कि सरकार ने शानक्सी प्रांत में वर्ष 2009 से बोर्डिग के छात्रों को नाश्ते में अंडा और दूध परोसे जाने की शुरूआत की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications