मैंगलोर विमान हादसा : जान बचाने में सफल रहे फारूक
हादसे के बाद उनके एक संबंधी ने समाचार चैनल एनडीटीवी से बातचीत में कहा, "उमर ने हमें बताया कि जब विमान उतर रहा था तभी उसके अगला चक्का फट गया और वह रनवे से बाहर निकल गया। इसके तत्काल बाद उसमें आग लग गई। विमान में दरार पड़ गई और वह उसी के जरिए बाहर निकलने में कामयाब रहा।"
उन्होंने बताया कि फारूक के साथ दो-तीन और लोग वहां से कूदे थे लेकिन वह बच पाए या नहीं, यह पता नहीं है।
फारूक के सिर और चेहरे का अधिकांश हिस्सा जल गया है। उन्होंने यह भी बताया कि चालक दल ने उतरने से पूर्व यात्रियों को आगाह भी नहीं किया था। यहां तक कि उन्हें सीट बेल्ट बांधने की सूचना तक नहीं दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications