मैंगलोर विमान हादसा : गडकरी ने शोक जताया
गडकरी ने शोक संदेश में कहा कि दुख की घड़ी में वह पीड़ितों के परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कर्नाटक सरकार को राहत और बचाव कार्य तथा पीड़ितों के परिवारों को हर संभव सहायता पहुंचाने की सलाह दी।
विमान हादसे में 150 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। दुबई से मैंगलोर आ रहा यह विमान शनिवार सुबह 6.30 बजे उतरते वक्त रनवे से आगे निकल गया और एक गड्ढे में जा गिरा, जिससे उसमें आग लग गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications