मैंगलोर विमान हादसा : सोनिया ने जताया शोक
सोनिया की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया, "मैंगलोर में हुए दुखद विमान हादसे पर मैं अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।"
उल्लेखनीय है कि दुबई से मैंगलोर आ रहा यह विमान शनिवार सुबह उतरते वक्त रनवे से आगे निकल गया और एक गड्ढे में जा गिरा, जिससे उसमें आग लग गई। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी इस हादसे पर गहरा शोक जताया है। विमान में चार नवजात शिशुओं सहित 163 लोग और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications