तालिबान का अफगान सरकार से वार्ता से इंकार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ऐसी खबरें आई थीं कि मालदीव में तालिबान और अफगान सरकार के बीच वार्ता हुई थी। शुक्रवार को तालिबान ने ई-मेल के जरिए बयान जारी कर बताया कि वार्ता में जो लोग शामिल हुए थे वे तालिबान के पूर्व सदस्य थे, जिन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है।
तालिबान ने कहा, "वार्ता में शामिल लोग अफगानी खुफिया विभाग के कठपुतली थे।"
तालिबान ने कहा कि बिना किसी शर्त और तत्काल विदेशी सैनिकों को देश हटाए जाने के बाद ही अफगान सरकार से वार्ता से की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications