गिलानी, कुरैशी ने विमान हादसे पर जताया शोक
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेजे अपने शोक संदेश में गिलानी ने कहा, "कर्नाटक में शनिवार सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुन कर मुझे गहरा दुख हुआ।"
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने गिलानी के हवाले से खबर दी है, "पाकिस्तान की जनता और सरकार की ओर से मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करना चाहूंगा।"
कुरैशी फिलहाल सरकारी दौरे पर काहिरा में हैं। उन्होंने विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा को फोन किया और अपनी गहरी शोक संवेदना जाहिर की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, "कुरैशी ने कहा कि हम भारत के लोगों के दुख में पूरी तरह खुद को साझा करते हैं और हमारी हार्दिक भावना पीड़ित परिवारों के साथ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications