जोधपुर के बालेसर में दो समुदाय भिड़े
जयपुर, 22 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के जोधपुर जिले में बालेसर दुर्गावतां गांव में एक रास्ते को लेकर दो समुदायों में झड़प हो गई। इसके बाद यहां जिला प्रशासन ने पुलिस बलों की तैनाती कर दी।
पुलिस के अनुसार इस झगड़े में कुछ दुकानों में आग लगा दी गई। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। झड़प में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े।
जिलाधिकारी नवीन महाजन ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। दोनों समुदायों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications