10वीं के तीन टॉपर बड़े शहरों के नहीं
इस वर्ष सवरेत्तम अंक लाने वाली अनुपम नेहा नालंदा के एस़ एस़ बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा हैं। द्वितीय सवरेत्तम अंक लाने वाली खुशबू कुमारी कटिहार के सोनाली उच्च विद्यालय की छात्रा हैं। इसी तरह तृतीय सवरेत्तम अंक लाने वाले राहुल कुमार भी नवादा टी़ आई़ बी़ उच्च विद्यालय के छात्र हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं क्रमश: पालीगंज, रोसड़ा और अंदौर (समस्तीपुर) के थे।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष ए़ क़े पी़ यादव कहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पढ़ाई में जागरूकता आई है। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र ज्यादा मेहनती होते हैं अगर इन्हें सही मार्गदर्शन मिले तो वह किसी से कम साबित नहीं होते।
इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में 70.90 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल रहे। पिछले वर्ष 68.28 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।
राज्य के शिक्षा मंत्री हरिनारायण सिंह ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय में परीक्षा परिणाम जारी किया। इस वर्ष 22.30 प्रतिशत परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 35़14 फीसदी परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी और 13़.48 फीसदी परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
इस वर्ष कुल 9,74,123 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications