बिहार में उमस ने बढ़ाई परेशानी
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान पटना का अधिकतम तापामन 38़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आद्र्रता 67 प्रतिशत रही। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि वातावरण में आद्र्रता के बढ़ने के कारण उमस बढ़ी है।
चंद्रा ने कहा कि सामान्य तौर पर अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहेगा। उन्होंने कहा कि पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications