इराक में बम विस्फोट, 27 मरे, 71 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस के हवाले से बताया कि इराक के मध्य खालेस शहर में हुए कार बम विस्फोट में 22 लोग मारे गए और 55 घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक बगदाद के 60 किलोमीटर उत्तर में एक बाजार में एक कॉफी शॉप के नजदीक पुलिस बैरक के पास खड़ी कार में विस्फोट हो गया।
इराक के स्थानीय समाचार एजेंसी 'अस्वात अल-इराक' ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि उत्तरी शहर बाकूबा में एक बंदूकधारी ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी जबकि चार को घायल कर दिया। बंदूकधारी सेना की वर्दी में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications