झारखण्ड का सत्ताधारी गठबंधन आईसीयू में : मरांडी
शनिवार को शुरू हुए पार्टी के दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मरांडी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़ने के अपने निर्णय को सही बताया।
मरांडी ने कहा, "भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। राज्य की जनता को इस तरह की राजनीतिक ताकतों के चरित्र को समझना चाहिए जो कि बातें बड़ी-बड़ी करते हैं, लेकिन राज्य के हित में कुछ नहीं करते।"
रांची के जगन्नाथपुर कुट्टी मैदान में आयोजित सम्मेलन में मरांडी ने झारखण्ड में असुरक्षा, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का संकल्प भी लिया।
मरांडी ने कहा, "मेरा मकसद भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और समाज के गरीब व अभावग्रस्त वर्गो तक पहुंचने और उनकी बेहतरी के लिए काम करने का है।"
मरांडी ने झारखण्ड के वर्तमान राजनीतिक संकट की भी आलोचना की और इसके लिए राजनीतिक पार्टियों को जिम्मेदार ठहराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications