नेपाल में संविधान सभा इमारत के सामने विस्फोट
काठमांडू, 22 मई (आईएएनएस)। शहर के नए बानेश्वर इलाके में स्थित संविधान सभा की इमारत के सामने शनिवार को एक बम विस्फोट हुआ।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बम विस्फोट की तीव्रता कम थी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस ने कहा कि मौके पर एक सॉकेट बम पाया गया।
बम विस्फोट के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications