मैंगलोर विमान हादसा : सभी वर्ग के लोगों ने शोक जताया (राउंडअप)
इस हादसे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित राजनेताओं और विभिन्न वर्गो के लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह : "मैं इस हादसे पर गहरा शोक प्रकट करता हूं। हादसे के बाद मैंने केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रफुल्ल पटेल से बात की और उनसे दुर्घटनास्थल पर चल रहे राहत व बचाव कार्य के बारे में जाना।"
सोनिया गांधी : "मैंगलोर में हुए दुखद विमान हादसे पर मैं अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।"
लालकृष्ण आडवाणी : "सुबह-सुबह हुआ यह विमान हादसा चौंकाने वाला है। शोक संतृप्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा से बात की है और उनसे आग्रह किया है कि वह इस हादसे के पीड़ितों तक राहत व पुनर्वास कार्य पहुंचाने में अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें।"
नितिन गडकरी : "हम पीड़ितों के परिजनों के साथ हैं।"
सचिन तेंदुलकर : "आज सुबह जब नींद टूटी तो मैंगलोर हादसे के बारे में जानकारी मिली। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
भारत में अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे.रोमर : "दुबई से मैंगलोर आए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या 812 के सुबह दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर मैं दुखी हुआ। निश्चितरूप से इस खबर को बर्दाश्त कर पाना अत्यधिक कठिन है कि हादसे में कई सारे बच्चे मारे गए हैं।"
रूस के राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव : "मैं इस त्रासद खबर को सुनकर स्तब्ध रह गया। इस हादसे में हुई मौतों के लिए भारतीय जनता के साथ हम भी शोकाकुल हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप मेरी संवेदनाएं हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों और मित्रों तक पहुंचाएं और घायलों को जल्द अच्छा होने की शुभकामनाएं दें।"
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा : "इस भीषण हादसे में अपने प्रियजनों को गंवा चुके लोगों के लिए प्रार्थना करें। हम उनके दर्द और दुख की कल्पना नहीं कर सकते। उन आत्माओं के लिए भी दुआ करें जो त्रासद हालात में निर्ममता से अपने परिवारों से अलग कर दिये गये।"
शम्मी कपूर : "मेरी सहानुभूति पीड़ित परिवारों के साथ है। हम दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना करते हैं।"
अमिताभ बच्चन : "यह दुर्घटना को दुखद और विचलित कर देने वाली है।"
करन जौहर : मैं पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।"
दीपिका पादुकोण : "यह एक चौंकाने वाली और दुखद दुर्घटना है।"
रितेश देशमुख : "मेरी प्रार्थनाएं हादसे में अपने प्रियजनों को गंवा चुके लोगों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस दुख का सामना करने की शक्ति दे।"
नेहा धूपिया : "मैं विमान दुर्घटना के विषय में सुनकर वास्तव में दुखी हूं। मैं हादसे में अपनी जान गंवा चुके लोगों के लिए प्रार्थनाएं करती हूं और चाहती हूं कि उनके परिवार और दोस्तों को इस दुख का सामना करने की शक्ति मिले।"
गायिका सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल, अभिनेत्री अमृता अरोड़ा, नीलम कोठारी, मंदिरा बेदी, अभिनेता अरबाज खान, विवेक ओबेराय, विशाल दादलानी, सोनू निगम, मधुर भंडारकर, उदय चोपड़ा, सोनम कपूर, अमृता राव, अरशद वारसी और सुजान रोशन ने भी पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications