टाइम्स स्क्वे यर मामला : एक और पाकिस्तानी गिरफ्तार
अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार संदिग्ध का नाम सलमान अशरफ है और वह राणा अशरफ खान का बेटा है। अशरफ खान हनीफ राजपूट कैटरिंग नामक एक कंपनी चलाता है।
खान ने बताया कि वह अपने बेटे की गिरफ्तारी से हैरान है। उन्होंने बताया कि सलमान पिछले 12 दिनों से लापता था।
एक अमरिकी अधिकारी ने बताया कि आरोपी सलमान को सरकारी कार्यक्रमों में कुछ पाकिस्तानी और अन्य अधिकारियों के बारे में तालिबान से बात करते सुना गया है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस बात के संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान में एक हमले को अंजाम देने के लिए कैटरिंग कंपनी का इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि कहीं इस कंपनी के ताल्लुकात पाकिस्तानी तालिबान से तो नहीं हैं।
पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को इस कैटरिंग कंपनी की सेवाएं न लेने की चेतावनी जारी की है।
इस मामले में पाकिस्तान मूल के अमेरिकी नागरिक फैसल शहजाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले दिनों उसे अदालत में भी पेश किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications