मैंगलोर विमान हादसा : अनेक के हताहत होने की आशंका (लीड-2)
विमान में 160 से अधिक लोग और परिचालन दल के छह सदस्य सवार बताए जाते हैं।
पुलिस के मुताबिक हवाई अड्डे पर उतरते वक्त विमान फिसल कर एक गड्ढे में जा गिरा और उसमें आग लग गई।
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने अब तक लगभग 10 लोगों का सुरक्षित बचा लेने की संभावना जताई है। इन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक राहत व बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। आग लगने के कारण उठ रहे धुओं से राहत कार्य में बाधा पहुंच रही है। अग्निशमन विभाग की तकरीबन 25 गाड़ियां और एम्बुलेंस बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
बाज्पे स्थित यह हवाई अड्डा मैंगलोर से 30 किलोमीटर और बेंगलुरू से 350 किलोमीटर दूर है। पहाड़ों और जंगलों से घिरे इस हवाई अड्डे को उड़ान भरने और उतरने के लिहाज से देश के सबसे खतरनाक हवाई अड्डों में गिना जाता है। इस क्षेत्र में पिछले दो दिनों से भारी बारिश भी हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications