बिहार में नक्सलियों ने की 5 ग्रामीणों की हत्या
पुलिस के अनुसार रात करीब 12 बजे 150 नक्सलियों ने रामबन बाजार क्षेत्र में धावा बोल दिया और अंधाधुंध गोली चलानी आरंभ कर दी। इसके बाद नक्सलियों ने पांच लोगों की हत्या कर दी। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। नक्सलियों ने इस दौरान करीब 12 दुकानों में आग भी लगा दी, जिससे ये दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।
तिरहुत क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पंकज दराद ने घटना की पुष्टि करते हुए शनिवार को बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा सभी शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि सभी मृतक रामबन के ही हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के सहयोग से छापामारी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों एक नक्सली वीरेंद्र प्रसाद का शव इस क्षेत्र में पाया गया था। माना जाता है कि नक्सलियों ने इसी के प्रतिरोध में इस घटना को अंजाम दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications