मैंगलोर विमान हादसा : 'विस्तृत जांच की जरूरत'
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने कहा है कि शनिवार सुबह मैंगलोर में हुई विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जरूरत है।
रामचंद्रन ने मैंगलोर से फोन पर आईएएनएस को बताया, "इस त्रासदी के कारणों का पता लगाने के लिए सभी तकनीकी पहलुओं की जांच होनी चाहिए।" रामचंद्रन बचाव कार्य की देखरेख के लिए मैंगलोर में हैं।
यात्रियों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए रामचंद्रन ने कहा कि इस हादसे से साफ है कि नागरिक उड्डयन में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की जरूरत है।
इस हादसे में 159 लोग मारे गए हैं जबकि सात लोगों को बचा लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications