मैंगलोर विमान हादसा : अमेरिका ने शोक जताया
रोमर ने एक बयान में कहा, "दुबई से मैंगलोर आए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या 812 के सुबह दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर मैं दुखी हुआ। निश्चितरूप से इस खबर को बर्दाश्त कर पाना अत्यधिक कठिन है कि हादसे में कई सारे बच्चे मारे गए हैं।"
रोमर ने कहा कि त्रासदी की इस घड़ी में अमेरिका मदद मुहैया कराने के लिए तैयार है। रोमर ने कहा कि मेरी भावना और प्रार्थना हादसे में प्रभावित सभी लोगों तक पहुंचे।
रोमर ने आगे कहा, "हम भारत सरकार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है और किसी भी उचित सहायता का प्रस्ताव दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications