मैंगलोर में उतरते वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक हवाई अड्डे पर उतरते वक्त विमान फिसल कर एक गड्ढे में जा गिरा और उसमें आग लग गई।
हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक अब तक लगभग 10 लोगों को बचाया जा चुका है। इन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत व बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। आग लगने के कारण उठ रहे धुओं से राहत कार्य में बाधा पहुंच रही है।
बाज्पे स्थित यह हवाई अड्डा मैंगलोर से 30 किलोमीटर और बेंगलुरू से 350 किलोमीटर दूर है। पहाड़ों और जंगलों से घिरे इस हवाई अड्डे को उड़ान भरने और उतरने के लिहाज से देश के सबसे खतरनाक हवाई अड्डों में गिना जाता है। इस क्षेत्र में पिछले दो दिनों से भारी बारिश भी हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications