मैंगलोर विमान हादसा : ब्लैक बाक्स का सुराग नहीं
उन्होंने कहा कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर जिसे ब्लैक बाक्स भी कहा जाता है का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
नांबियार ने संवाददाताओं से कहा, "हमने 146 शव बरामद किए हैं जिनमें कमांडर और चालक दल की दो महिला सदस्य शामिल हैं।"
उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा जल्द ही जांच के आदेश दिए जाएंगे।
नांबियार के अनुसार मंत्रालय भी जल्द ही एक जांच बिठाएगी।
उन्होंने कहा कि अब तक ब्लैक बाक्स बरामद नहीं किया जा सका है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार विमान में 166 लोग सवार थे जिनमें 137 वयस्क यात्री, 19 बच्चे, चार नवजात और चालक दल के छह सदस्य शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications