झारखण्ड में पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी
रांची, 22 मई (आईएएनएस)। झारखण्ड के गिरीडीह जिले में पुलिस और करीब 35-40 नक्सलियों के समूह के साथ गोलीबारी हुई जिसमें एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरीडीह के एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि 35 से 40 नक्सलियों के डिबरा गांव में छिपे होने की गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया। इसके बाद नक्सलियों और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई।
अधिकारी ने बताया कि करीब ढाई घंटे तक यह मुठभेड़ चली। गोलियों से घायल हुए एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि बाकी भागने में कामयाब रहे।
पुलिस अधिकारी के अनुसार मौके से चार रायफलें, एक कारबाइन और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications