उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में अगले 24 घंटों के भीतर गरज-चमक से साथ आंधी आ सकती है।
आंध्र के तटीय इलाकों और तेलंगाना क्षेत्र में भी अगले 12 घंटों के भीतर बारिश का अनुमान है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा अगले 36 घंटों के भीतर उड़ीसा में भारी बारिश होने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भी अगले 48 घंटों के भीतर भारी बारिश हो सकती है।
आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को चार महानगरों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस, मुंबई का 34.4 और 29.0 डिग्री सेल्सियस, कोलकाता का 32.0 और 29.4 डिग्री सेल्सियस एवं चेन्नई का अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
जैसलमेर देश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications