त्रिनिदाद में व्यापार केंद्र स्थापित करेगा भारत

पारस रामऔतार

पोर्ट-ऑफ-स्पेन, 22 मई (आईएएनएस)। त्रिनिदाद और टोबैगो में एक स्थायी भारत व्यापार केंद्र की स्थापना की जाएगी। त्रिनिदाद और टोबैगो की आबादी में 44 प्रतिशत भारतीय मूल के लोग हैं।

'फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस' (एफआईईओ) के संयुक्त उप महासचिव सुनील अग्निहोत्री कहते हैं कि इस सुविधा से द्विपक्षीय व्यापार को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

अग्निहोत्री ने यहां शुक्रवार को 'मल्टी प्रोडक्ट ट्रेड फेयर' के उद्घाटन समारोह के दौरान यह घोषणा की। एफआईईओ, भारतीय उच्चायोग और इंडिया-त्रिनिदाद चेंबर ऑफ कॉमर्स ने संयुक्त रूप से यह आयोजन किया है। यह मेला 31 मई तक चलेगा।

उन्होंने कहा, "त्रिनिदाद और टोबैगो के व्यापारिक समुदाय की सहायता, उत्पादों और सेवाओं के प्रामाणिक भारतीय स्रोतों की पहचान में मदद करने और द्विपक्षीय व्यापार के प्रोत्साहन में मदद के लिए एफआईईओ त्रिनिदाद में भारत व्यापार केंद्र स्थापित करने के लिए उत्साहित है।"

अग्निहोत्री ने कहा कि एफआईईओ भारत में करीब 100,000 निर्यातकों और आयातकों के हितों का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रतिनिधित्व करता है।

उन्होंने कहा, "भारत के त्रिनिदाद और टोबैगो से बहुत अच्छे व्यापारिक संबंध हैं और यह हमारे व्यापार आंकड़ों से परिलक्षित होता है। वर्ष 2008-09 के दौरान इस देश के लिए भारत का निर्यात 142 प्रतिशत बढ़ गया है।"

उन्होंने कहा, "त्रिनिदाद और टोबैगो में 2007-08 के दौरान हुए निर्यात की कीमत 13.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। वर्तमान में यह बढ़कर 32.9 करोड़ डॉलर हो गया है। सभी लैटिन अमेरिकी देशों को भारत से होने वाले निर्यात में त्रिनिदाद और टोबैगो छठे स्थान पर आता है।"

भारतीय उच्चायुक्त मलय मिश्रा ने कहा कि भारत व्यापार केंद्र की स्थापना से दोनों देशों के बीच संयुक्त उद्यम, व्यापार और वाणिज्य के अवसर बढ़ेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+