राष्ट्रपति के विमान ने मैंगलोर हवाई अड्डे पर किया था अभ्यास
एक अधिकारी ने कहा कि कॉरपोरेशन बैंक की ओर से आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति मैंगलोर आने वाले थे। कॉरपोरेशन बैंक का मुख्यालय मैंगलोर में ही है।
बैंक के तत्कालीन कॉरपोरेट संचार प्रबंधक और संपर्क अधिकारी के.श्रीनिवासन ने स्मृतियों को ताजा करते हुए कहा, "वर्ष 1992 में राष्ट्रपति वेंकटरमन मैंगलोर स्थित हमारे बैंक के मुख्यालय में आने के लिए सहमत हुए थे। राष्ट्रपति के विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रशासन ने वेंकटरमन के आने से पहले विमान लैंडिंग का दो बार अभ्यास किया था।"
श्रीनिवासन ने कहा, "मैं इसे इसलिए जानता हूं, क्योंकि राष्ट्रपति के मैंगलोर दौरे के संदर्भ में राष्ट्रपति भवन के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी मेरी ही थी।"
उस अभ्यास के कारण मैंगलोर हवाई अड्डे पर अन्य उड़ानों का कार्यक्रम प्रभावित हुआ था और इसे लेकर उस समय मीडिया में काफी होहल्ला मचा था।
श्रीनिवासन ने कहा, "मैंगलोर हवाईअड्डे पर उतरना हमेशा एक रोमांचक अनुभव है, क्योंकि खिड़की के बाहर कोई भी यात्री खतरनाक खाइयों का दर्शन कर सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications