पाकिस्तानी खानपान कंपनी के आतंकवादी संबंधों की चेतावनी

समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार एक खुफिया अधिकारी ने न्यूयार्क में एक मई के बम हमले के प्रयास के बाद पाकिस्तान में गिरफ्तार संदिग्ध लोगों की पहचान की जानकारी देते हुए कहा कि छह लोगों के इस समूह में हनीफ राजपूत कैटरिंग सर्विस का मालिक भी शामिल है।

अखबार ने कहा कि सभी छह लोग पाकिस्तान के छोटे शहरी अभिजात वर्ग के धनी और समृद्ध परिवारों से हैं।

इनमें इस्लामाबाद की एक बड़ी कंप्यूटर दुकान का मालिक भी शामिल है। इसने पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक और न्यूयार्क बम हमले के प्रमुख संदिग्ध फैसल शहजाद को फोन कर वहां से फरार होने को कहा था।

अमेरिकी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर एक पोस्ट में अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को राजपूत की सेवाओं से बचने को कहा गया है। इस संबंध में एक ई-मेल पाकिस्तान में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को भी भेजा गया है। खानपान कंपनी राजपूत का उपयोग इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास और अन्य विदेशी दूतावास करते हैं। कहा गया कि राजपूत कंपनी का मालिक राणा अशरफ खान और उसका बेटा सलमान अशरफ खान है।

इससे पहले वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने पाकिस्तान में गिरफ्तार एक संदिग्ध की पहचान सलमान अशरफ के रूप में की थी। खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार एक अन्य संदिग्ध सलमान का चचेरा भाई है। इन दोनों का शहजाद के साथ वित्तीय संबंध होने का संदेह है।

राजपूत कंपनी से फोन पर जवाब देने वाले एक व्यक्ति ने अमेरिकी दूतावास के आरोपों से इंकार किया।

राजपूत कंपनी की वेबसाइट पर कहा गया कि पारिवारिक व्यापार के संचालन में मदद के लिए वापस लौटने से पहले सलमान अशरफ ने ह्यूस्टन में पढ़ाई की। इसमें कहा गया कि राणा अशरफ खान ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के साथ 20 वर्षो तक काम किया और तब खानपान कंपनी शुरू की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+