दार्जीलिंग में तनाव, जीजेएम नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी
अखिल भारतीय गोरखा लीग (एबीजीएल) के अध्यक्ष तमांग की हत्या के मामले में गुरुं ग के अलावा जीजेएम के सचिव रोशन गिरी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "उनके खिलाफ मामले जल्द शुरू हो जाएंगे।"
तमांग शुक्रवार को प्लांटर्स क्लब के नजदीक एक पार्टी रैली की तैयारियां कर रहे थे तभी एक हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के तुरंत बाद दार्जीलिंग जिले के कार्यकारी पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा ने दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
पुलिस महानिरीक्षक (उत्तरी बंगाल) कुंदन लाल टमटा ने बताया कि दार्जीलिंग घाटी के तीन उप-प्रखंडों दार्जीलिंग, कालिमपोंग और कुर्सियांग में छापेमारी के दौरान दोषियों को पकड़ने के लिए कम से कम 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
टमटा ने कहा, "हम दोषियों के विषय में जानने और तमांग की हत्या के लिए जिम्मेदार स्थितियों को जानने के लिए कई लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।"
लाडेन ला रोड पर शुक्रवार सुबह 9.30 बजे चाकू और तलवार के हमले में 64 वर्षीय तमांग के पेट और कंधे में आई चोटों के बाद उनकी मौत हो गई थी।
एबीजीएल के महासचिव लक्ष्मण प्रधान ने जीजेएम पर हत्या का आरोप लगाया है। जीजेएम ने हत्या में अपनी भूमिका होने से इंकार किया है और राज्य प्रशासन को इसके लिए दोषी ठहराया है।
एबीजीएल सूत्रों ने बताया कि तमांग के शव को सोमवार को उनके मगमा स्थित पैतृक घर ले जाया जाएगा। वहां बौद्ध रीति से उनका अंतिम संस्कार होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications