मैंगलोर हादसा : जीवित बचे मुसाफिर से ने सुनाई आपबीती
फारूक का कहना है, "उस समय बूंदा-बांदी हो रही थी लेकिन विमान उतरने के लिए तैयार दिख रहा था। उसके हवाई पट्टी को छूते ही मैने आवाज सुनी और विमान से धुआं उठने लगा। उसके फौरन बाद आग भड़क उठी और विनाशलीला शुरू हो गई।"
उन्होंने बताया, "विमान में मेरी सीट के करीब दरार उत्पन्न हो गई और उससे कूदकर बाहर आ गया। मेरे पीछे बैठे दो-तीन लोग और भी कूदकर बाहर निकल आए। मेरे घुटनों पर चोट आई है, हाथ और चेहरा जल गए हैं।"
उन्होंने बताया कि वह विमान से दूर हट गए। विमान शोलों से घिर चुका था। फारूक का यहां अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दुबई से आ रहा बोइंग 737 विमान शनिवार सुबह मैंगलोर हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 160 यात्री और चालक दल के छह सदस्यों सहित 166 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में 159 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications