मैंगलोर विमान हादसा: काम के बोझ से बची जान
अल कुसैस में लुलू हाइपरमार्केट के प्रबंधक, कुन्हीकान्नन चांडू (51) उसी विमान में सवार होने वाले थे, जो मैंगलोर हवाईअड्डे पर उतरने के तत्काल बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 159 लोग मारे गए हैं।
लेकिन उनके प्रबंधक ने आवश्यक कार्य आ जाने के कारण उन्हें इस यात्रा को स्थगित करने का निर्देश दिया। "गल्फ न्यूज" ने चांडू के हवाले से कहा है, "मैंने मैंगलोर के लिए शनिवार सुबह का टिकट खरीदा था। मैं अपने बेटे को इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश दिलाने में मदद के लिए जा रहा था।"
चांडू ने कहा, "लेकिन मेरे मैनेजर ने कहा कि मैं नहीं जा सकता, क्योंकि कार्यालय में ढेर सारे काम निपटाने हैं। लिहाजा मैंने अपनी यह उड़ान स्थगित कर दी और उसके बाद मुझे यह दुखद समाचार सुनने को मिला।"
चांडू ने कहा, "ईश्वर ने मुझे और मेरे परिवार को बचा लिया। मैं वाकई सदमे में हूं। बल्कि मैंने सुबह अपने मैनेजर से कहा कि उन्होंने मेरी जिंदगी बचा ली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications