विस्तृत जांच से ही पता चलेगा दुर्घटना का कारण : पटेल
पटेल ने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारण के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
बचाव कार्य की निगरानी करने यहां दोपहर बाद पहुंचे पटेल ने कहा, "ऐसा लगता है टचडाउन और लैंडिंग को छोड़कर एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान सामान्य था।"
उन्होंने कहा, "ये प्रारंभिक जानकारियां हैं। लेकिन इस मामले की एक विस्तृत जांच होगी।" पटेल ने कहा कि मैंगलोर हवाई अड्डे पर छोटा रनवे है और रनवे समाप्त होने के बाद उपलब्ध खुला क्षेत्र सीमित है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस दुर्घटना की विस्तृत जांच करेगा।
उन्होंने उन आरोपों को दरकिनार कर दिया, जिनमें कहा गया है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई।
पटले ने कहा, "भारत का कई वर्षो से साफसुथरा रिकार्ड रहा है। दुर्भाग्यवश इस घटना ने हम सभी को दुखी कर दिया है और हम गहरे सदमें और पीड़ा में हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications