मैंगलोर विमान हादसा : सचिन ने शोक जताया
सचिन ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर विमान हादसे को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा, "आज सुबह जब नींद टूटी तो मैंगलोर हादसे के बारे में जानकारी मिली। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
दुबई से मैंगलोर आ रहा यह विमान शनिवार सुबह तकरीबन छह बजे उतरते वक्त रनवे से आगे निकल गया और एक गड्ढे में जा गिरा, जिससे उसमें आग लग गई। हादसे में 159 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया विमान में 166 यात्री सवार थे, जिसमें 19 बच्चे और चालक दल के छह सदस्य शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications