मैंगलोर हादसा : बॉलीवुड ने शोक जताया

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड हस्तियों ने शनिवार को मैंगलोर में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। दुर्घटना में 159 लोग मारे गए हैं।

कई हस्तियों ने सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर के जरिए अपना शोक व्यक्त किया है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर कहा है, "इस भीषण हादसे में अपने प्रियजनों को गंवा चुके लोगों के लिए प्रार्थना करें। हम उनके दर्द और दुख की कल्पना नहीं कर सकते। उन आत्माओं के लिए भी दुआ करें जो त्रासद हालात में निर्ममता से अपने परिवारों से अलग कर दिये गये।"

शम्मी कपूर ने हादसे को एक दुखद घटना बताते हुए कहा है कि उनकी सहानुभूति पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि हम दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना करते हैं।

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने इस दुर्घटना को दुखद और विचलित कर देने वाली घटना बताया है।

हादसे की खबर सुनकर विचलित हुए फिल्मकार करन जौहर ने पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इसे चौंकाने वाली और दुखद दुर्घटना बताया है।

अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा है कि उनकी प्रार्थनाएं हादसे में अपने प्रियजनों को गंवा चुके लोगों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें इस दुख का सामना करने की शक्ति दे।

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने ट्विटर पर लिखा, "मैं विमान दुर्घटना के विषय में सुनकर वास्तव में दुखी हूं। मैं हादसे में अपनी जान गंवा चुके लोगों के लिए प्रार्थनाएं करती हूं और चाहती हूं कि उनके परिवार और दोस्तों को इस दुख का सामना करने की शक्ति मिले।"

गायिका सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल, अभिनेत्री अमृता अरोड़ा, नीलम कोठारी, मंदिरा बेदी, अभिनेता अरबाज खान, विवेक ओबेराय, विशाल दादलानी, सोनू निगम, मधुर भंडारकर, उदय चोपड़ा, सोनम कपूर, अमृता राव, अरशद वारसी और सुजान रोशन ने भी पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+