पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 10 मरे

इस्लामाबाद, 22 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके में अमेरिकी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) द्वारा संचालित ड्रोन विमानों के हमले में दो महिलाओं और दो बच्चों सहित 10 लोग मारे गए।

अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान के प्रमुख शहर मीरानशाह से 25 किलोमीटर दूर स्थित उप-जिले बोया में ये हमले हुए। तालिबान और अल कायदा इस क्षेत्र को अफगानिस्तान में मौजूद अमेरिकी और नाटो सेनाओं के खिलाफ इस्तेमाल करते हैं।

ऑनलाइन न्यूज एजेंसी ने खुफिया अधिकारी के माध्यम से बताया है, "मध्यरात्रि से ठीक पहले ड्रोन की चार मिसाइलों से एक कबायली ख्याली डावर के मकान को निशाना बनाया गया था।"

अधिकारी ने बताया है कि हमले में छह लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। बाद में दो महिलाओं और दो बच्चों की अस्पताल में मौत हो गई।

हमले में पांच महिलाएं और इतनी ही संख्या में बच्चे घायल हो गए।

शुरुआत में कहा जा रहा था कि फिलीपींस के इलियास नाम के एक शख्स को निशाना बनाकर यह हमला किया गया। हमले में एक अरबी और तीन स्थानीय आतंकवादी भी मारे गए हैं। हमले में इलियास के मारे जाने की पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

अगस्त 2008 में ड्रोन हमले शुरू होने के बाद से अब तक इन हमलों में 900 लोग मारे जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+